डेढ़ लाख का ‘शेरा’ बना आकर्षण, बकरीद बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बकरीद को लेकर शहर के बकरा बाजारों में रौनक बढ़ गई है। अलग-अलग बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन इन दिनों ‘शेरा’ नाम का एक खास बकरा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। बीटल नस्ल के इस बकरे की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपये रखी गई है, जिसे देखने के लिए बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बकरे के मालिक मोहम्मद हफीज ने बताया कि ‘शेरा’ की उम्र करीब साढ़े तीन साल है और उसकी देखभाल परिवार के सदस्य की तरह की जाती है। उसके खानपान पर रोजाना 500 से 600 रुपये तक खर्च होते हैं। बकरे को काजू, बादाम, दूध, घी में भुना मखाना समेत पौष्टिक आहार दिया जाता है, जिससे उसकी मजबूत कद-काठी और चमकदार त्वचा लोगों को आकर्षित कर रही है।

मोहम्मद हफीज के अनुसार, बकरे का नाम ‘शेरा’ उसकी चाल, रंग और मजबूत शरीर को देखकर रखा गया है। बकरे के पैरों में रंगीन चूड़ियां और गर्दन में लगी घंटी उसकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। बाजार में आने वाले लोग उसके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। बकरीद के इस सीजन में ‘शेरा’ जमशेदपुर बकरा बाजार की सबसे चर्चित पहचान बन गया है।

Jamshedpur,Bakrid,Shera,GoatMarket,Beetal,Trending,Goat,Livestock,Eid,BakraMandi,MohammadHafeez,Market,Selfie,AnimalLover,SpecialGoat,Jharkhand,IndiaNews,PublicAttraction,Qurbani,Festival,GoatPrice,SocialBuzz,LocalNews

See also  जमशेदपुर में आयोजित हुई 162वीं ‘सृजन संवाद कविता पाठ गोष्ठी’

Thanks for your Feedback!

You may have missed