गंगा दशहरा में उमड़ी आस्था की भीड़, राज्यपाल और सरयू राय ने की दामोदर उद्गम स्थल पर पूजा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लोहरदगा : कुड़ू प्रखंड के चूल्हापानी गांव में गंगा दशहरा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान झारखंड के राज्यपाल कार्यक्रम में शामिल हुए और दामोदर नदी के उद्गम स्थल पर गंगा पूजन, आरती और हवन में हिस्सा लिया। उनके साथ विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे, जिससे पूरे इलाके में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की नदियां केवल जलधारा नहीं बल्कि जीवनदायिनी हैं। उन्होंने जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई। वहीं सरयू राय ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से दामोदर नदी को प्रदूषण मुक्त और संरक्षित रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चूल्हापानी और दामोदर उद्गम स्थल को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजन, भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के विशेष इंतजाम किए गए थे। बताया गया कि आजादी के बाद पहली बार कोई राज्यपाल चूल्हापानी गांव पहुंचे हैं, जिसे लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह देखा गया।

Thanks for your Feedback!

You may have missed