सोनारी मंडल कांग्रेस पार्टी द्वारा ठंडे पानी एवं ठंडे शरबत का वितरण


Saraikela(संजीव मेहता) : इस भीषण गर्मी में आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोनारी मंडल कांग्रेस पार्टी द्वारा ठंडे पानी एवं ठंडे शरबत की व्यवस्था की गई. यह शिविर आज सोमवार को एयरोड्रम मार्केट के सामने लगाया गया, जिसके माध्यम से सड़क पर चल रहे लोगों को ठंडा पानी और शरबत उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया. उद्घाटन मे बबन शुक्ला, सोनारी मंडल के अध्यक्ष दीपक यादव,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष कविराज रजक, जिला सचिव शिल्पी चक्रवर्ती, कांग्रेस नेत्री प्रेमी एंथोनी, महिला उपाध्यक्ष गौरी देवी एवं सोनारी कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यों के सहयोग किया.



