चिकित्सक पर पिस्टल तानकर फायरिंग की कोशिश, मिसफायर से टला बड़ा हादसा
Advertisements

Advertisements

बक्सर : जिले में एक चिकित्सक पर पिस्टल तानकर फायरिंग करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब बदमाश ने डॉक्टर को निशाना बनाते हुए गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन पिस्टल मिसफायर कर गई। इससे बड़ा हादसा टल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। चिकित्सक से पूछताछ के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस हमलावर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है।
Advertisements



