सरंडा में नक्सलियों पर बड़ा शिकंजा, 17 ढेर और 25 ने किया सरेंडर, IPS अमित रेणु की रणनीति चर्चा में
Advertisements

Advertisements

रांची : झारखंड के सरंडा क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान 17 नक्सली मारे गए, जबकि 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की रणनीति की काफी चर्चा हो रही है।
Advertisements

मिसिर बेसरा, असीम मंडल, अजय और सालुका कायम जैसे इनामी माओवादी अब भी सक्रिय हैं। एसपी अमित रेणु ने कहा कि सुरक्षाबल लगातार जंगलों में अभियान चला रहे हैं और आने वाले दिनों में या तो शेष माओवादी आत्मसमर्पण करेंगे या फिर कार्रवाई में मारे जाएंगे।


