मलेरिया के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू, घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम, ग्रामीणों को किया जागरूक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नोवामुंडी : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के गितिकेंदु गांव में शुक्रवार को मलेरिया और अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए इंडोर रेसिडुअल स्प्रे (IRS) अभियान की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्घाटन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

अभियान के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि घरों की अंदरूनी दीवारों पर किया जाने वाला स्प्रे मच्छरों के प्रजनन को रोकने में असरदार है और मलेरिया से बचाव में मदद करता है। स्वास्थ्यकर्मियों ने घर-घर जाकर स्प्रे शुरू किया और लोगों को साफ-सफाई, सुरक्षित व्यवहार तथा बीमारी से बचाव की जरूरी जानकारी भी दी।

कार्यक्रम में चिंतामणि गोप, दीपक कुमार बेहरा, ज्ञानोदय महतो, सहिया नानिका सिंकी, टाटा स्टील फाउंडेशन के डॉ. कुशल कुमार साहू और प्रवीण कुमार मौजूद रहे। अभियान की निगरानी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरिपद हेम्ब्रम के मार्गदर्शन में की गई। स्वास्थ्य विभाग ने गितिकेंदु क्षेत्र को CHC WISE IRS Plan 2026 के तहत मलेरिया नियंत्रण के लिए प्राथमिकता वाला इलाका बताया है.

About The Author

See also  PM मोदी के पोस्टर विवाद में श्रीलेखा मित्रा पर FIR, राजनीतिक घमासान तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed