महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़ : महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त लातेहार के निर्देशानुसार आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त संग्रह किया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्थानीय युवाओं एवं आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई तथा लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 मई तक आंधी-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed