महुआडांड़ में डीजल-पेट्रोल संकट से कराह उठी खेती, सूखते खेतों के बीच किसानों की आंखों में छलका दर्दp

0
Advertisements

महुआडांड़:  महुआडांड़ प्रखंड में गहराते पेट्रोल-डीजल संकट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में किसान छोटे-छोटे दब्बे लेकर पेट्रोल पंपों तक पहुंच रहे हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी तेल नहीं मिलने से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों में भारी नाराजगी और मायूसी का माहौल है।डीजल की कमी के कारण खेतों में चलने वाले मोटर पंप बंद पड़े हैं। सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है, जिससे धान सहित अन्य फसलें सूखने लगी हैं। खेतों में दरारें पड़ रही हैं और किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। किसानों की आंखों में दर्द और बेबसी साफ झलक रही है। किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  वाहन चलाते समय बिगड़ी चालक की तबीयत, गड्ढे में गिरा वाहन, 46 वर्षीय चालक की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed