जमीनी स्तर पर उतरे अफसर, DC के सख्त आदेश से प्रशासन में मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : जिले में प्रशासनिक कामकाज को तेज और प्रभावी बनाने के लिए उपायुक्त अनन्या मित्तल ने सभी संबंधित अधिकारियों को ‘ग्राउंड ज़ीरो’ पर जाकर काम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारियों को सीधे क्षेत्र में जाकर निरीक्षण करना होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

डीसी ने निर्देश दिया कि किसी भी योजना में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करें और लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का सही तरीके से लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए फील्ड विजिट को अनिवार्य बनाया जाएगा। अधिकारियों को रिपोर्टिंग सिस्टम मजबूत करने और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।

See also  को-ऑपरेटिव बैंक से करोड़ों की निकासी का खुलासा, जांच तेज होते ही मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed