संत जेवियर उच्च विद्यालय, गोठगांव में आज अभिभावकों बैठक आयोजित की गई


महुआडांड़: महुआडांड़ संत जेवियर विद्यालय में अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधान अध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो, सहायक प्रधान अध्यापक बलबीर टोप्पो, अभिभावक अध्यक्ष निर्मल कुजूर, विक्टोरिया खाखा, प्रबंध समिति की सदस्य सिस्टर शांता टोप्पो तथा सिस्टर रूथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।बैठक के बाद नववर्ष हेतु चयनित विद्यालय अध्यक्ष एवं सभी छात्र-नेताओं का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। सभी नवचयनित छात्र-नेताओं को विद्यालय एवं उनके दल का ध्वज प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उन्हें नेतृत्व एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।साथ ही मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के 10 टॉपर्स विद्यार्थियों को प्रधान अध्यापिका द्वारा मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। एंव उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।बैठक में विद्यालय की उन्नति, अनुशासन, शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अभिभावकों के साथ विचार-विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।



