महुआडांड़ में विहिप-बजरंग दल की नई प्रखंड कमेटी घोषित……संजय जायसवाल बने प्रखंड अध्यक्ष, संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस


महुआडांड: महुआडांड विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) एवं बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को नई प्रखंड कमेटी की घोषणा की गई। विहिप के जिला मंत्री संजय तिवारी ने पुरानी कमेटी में आंशिक फेरबदल करते हुए नई कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी की।नई कमेटी में संजय जायसवाल को प्रखंड अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संगठन के विभिन्न दायित्वों के लिए कई सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया गया है।जिला मंत्री ने कहा कि नई कमेटी संगठन के सिद्धांतों एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी समाज सेवा, सनातन संस्कृति के संरक्षण और युवाओं को संगठित करने के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाएंगे।
*नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:*
अध्यक्ष – संजय जायसवाल
उपाध्यक्ष – दिलीप गुप्ता
उपाध्यक्ष – निकेत कुमार
मंत्री – दीपक कुमार साहु
सह मंत्री – रविन्द्र ठाकुर
मातृ शक्ति प्रमुख – संध्या देवी
दुर्गा वाहिनी संयोजिका – माही गुप्ता
दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका – रागिनी कुमारी
दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका – रचना कुमारी
बजरंग दल प्रखंड संयोजक – आयुष जायसवाल
सह संयोजक – मोहित कुमार
नगर संयोजक – आर्यन जायसवाल
नगर सह संयोजक – ध्रुव जायसवाल
ग्रामीण संयोजक – राहुल राज ठाकुर
ग्रामीण सह संयोजक – राजा राम रवि
सुरक्षा प्रमुख – हिमांशु जायसवाल
सह सुरक्षा प्रमुख – राहुल सोनी
आखाड़ा प्रमुख – अंकित कुमार साहू
आखाड़ा सह प्रमुख – मंयक सोनी
सत्संग प्रमुख – अर्जुन जायसवाल
सह सत्संग प्रमुख – विभूति पाठक
नगर सुरक्षा प्रमुख – सौरभ कुमार गुप्ता
नगर सह सुरक्षा प्रमुख – संदीप कुमार
विद्यार्थी प्रमुख – सुरेश गुप्ता
विद्यार्थी सह प्रमुख – विवेक केसरी
*विशेष कार्यकारिणी समिति सदस्य*
जयन्त कुमार साहू, रिंकु गुप्ता, पवन यादव, हर्ष जायसवाल, आर्यन सोनी, सोनु गुप्ता, मोनु गुप्ता, अनुराग गुप्ता, रोहित कुमार, गोलु कुमार एवं तन्मय कुमार को विशेष कार्यकारिणी समिति सदस्य बनाया गया है।
*बधाइयों का लगा ताँता*
नई कमेटी की घोषणा के बाद क्षेत्र के हिन्दू समाज एवं संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक नवनियुक्त पदाधिकारियों को लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई टीम महुआडांड़ क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।



