प्रताप यादव बने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष


झारखंड : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत गोलमुरी निवासी श्री प्रताप कुमार यादव को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मंगलवार को पार्टी आलाकमान के आदेश पर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री अनिल जयहिंद जी के आदेशानुसार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री अभिलाष साहू जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
परिचय: प्रताप यादव ने अपनी राजनीति की शुरुआत को-ऑपरेटिव कॉलेज में NSUI से छात्र राजनीति के रूप में की। पुणे से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी त्याग कर सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में जनसेवा के लिए वर्षों से कांग्रेस से जुड़े हैं। प्रताप यादव दूसरी पीढ़ी के कांग्रेसी हैं। इनके पिता श्री शिवजी यादव पुराने कांग्रेसी एवं पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं।
नियुक्ति के बाद श्री प्रताप यादव ने कहा:
- पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में संगठन का विस्तार जल्द से जल्द किया जाएगा।
- पार्टी में एकजुटता के लिए सभी पुराने एवं नए नेताओं से मिलकर आपसी समन्वय बनाकर चलूंगा।
- मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि ज्यादा से ज्यादा पिछड़े समाज के युवाओं एवं आमजन को कांग्रेस से जोड़ा जाए।
- केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करके जातीय जनगणना जल्द से जल्द करवाना एवं ओबीसी समाज को संख्या के अनुपात में आरक्षण दिलाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।
आभार: अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर प्रताप यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, नेता श्री राहुल गांधी जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू जी, लोकसभा प्रभारी श्री शशिभूषण राय जी, श्री सतीश पॉल मुंजनी जी एवं जिलाध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी का विशेष धन्यवाद किया।
साथ ही पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी एवं प्रथम मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता जी का भी आभार जताया और कहा कि मिली जिम्मेदारी का पूर्णतः निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को पूरे जिले में मजबूत करूंगा।


