मेहनत से बदली तस्वीर : जाला गांव के संदीप यादव ने 2 एकड़ में तैयार किया आम का बागान, युवाओं को दिया प्रेरणा का संदेश

0
Advertisements
Advertisements

बालूमाथ/लातेहार : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत शेरगढ़ा पंचायत के जाला गांव निवासी संदीप यादव ने मेहनत और लगन के दम पर खेती को रोजगार का मजबूत माध्यम बना दिया है। उन्होंने लगभग 2 एकड़ भूमि में आम की बागवानी कर एक नई मिसाल पेश की है। आज उनके बागान में करीब 180 पौधे हरे-भरे होकर तैयार हैं, जो आने वाले समय में बेहतर उत्पादन और आय का स्रोत बनेंगे।संदीप यादव ने बताया कि शुरुआत में यह कार्य चुनौतीपूर्ण जरूर था, लेकिन निरंतर मेहनत और देखभाल से बागवानी अब सफलता की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि उनके बागान में आम के साथ कई अन्य प्रकार के पौधे भी लगाए गए हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक लाभ की भी उम्मीद है।उन्होंने इस कार्य के लिए शेरगढ़ा पंचायत की मुखिया श्रीमती नीलिमा तिर्की को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके दिशा-निर्देश और प्रोत्साहन से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। संदीप यादव का कहना है कि “एक वृक्ष सौ पुत्र के समान माना जाता है।” पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक साबित होते हैं।उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और किसानों से अपील करते हुए कहा कि पारंपरिक खेती के साथ बागवानी को भी अपनाना चाहिए। यदि मेहनत और धैर्य के साथ कार्य किया जाए तो बागवानी रोजगार का बेहतर विकल्प बन सकती है और ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।ग्रामीणों ने भी संदीप यादव की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed