अधिवक्ता संघ ने आदित्यपुर की जन समस्याओं पर उठाए सवाल, डीसी एसपी से मिलकर उठाएंगे सवाल


Saraikela: आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने रविवार को आदित्यपुर की जन समस्याओं को लेकर बैठक की. बैठक के उपरांत संघ के लोगों ने प्रेस को संबोधित किया. जिसमें संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में जिंदल की जलापूर्ति व्यवस्था पर असंतोष प्रकट किया गया. साथ ही जलापूर्ति का कार्य देख रही जिंदल के अधिकारियों के प्रति घोर नाराजगी व्यक्त की गई. इसके अलावा आदित्यपुर कांड्रा सड़क पर सर्विस लेन और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने साथ ही आकाशवाणी चौक पर ऑटो चालकों द्वारा अतिक्रमण किए जाने पर चिंता व्यक्त की गई, सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराने के मुद्दे पर गंभीरता दिखाई साथ ही स्टेट बार काउंसिल के चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों को आभार व्यक्त किया गया. संघ के लोगों ने बताया कि वे लोग इन समस्याओं को लेकर जिले के डीसी और एसपी से मिलकर जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग करेंगे.
प्रेसवार्ता में मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश, संरक्षक रंजनी मिश्रा, अरूण सिंह, अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ ओझा, उपाध्यक्ष निशांत कुमार, महासचिव रविशंकर पासवान, उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, संजीव कुमार झा, उपसचिव टीएन शर्मा, महेश प्रसाद ठाकुर, मनोज साहू आदि शामिल थे. बता दें कि इससे पूर्व अधिवक्ता संघ की बैठक रोड नंबर 32 आदित्यपुर 2 स्थित कार्यालय में हुई.



