ASMITA नेशनल रोइंग लीग में चमका स्टील ओअर्स, सेकेंड रनर-अप बनकर बढ़ाया मान

0
Advertisements

जमशेदपुर : TSAF रोइंग अकादमी की टीम ‘स्टील ओअर्स’ ने ASMITA नेशनल विमेंस रोइंग लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर अकादमी और शहर का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को रोइंग खेल में लगातार हो रही प्रगति और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रतियोगिता में श्रेया कुमारी ने सिंगल स्कल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर टीम के लिए 8 अंक हासिल किए। यह TSAF रोइंग अकादमी का राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्वर्ण पदक भी रहा। वहीं कॉक्सलेस पेयर स्पर्धा में गौरी कुमारी साहू और कोमल कुमारी ने कांस्य पदक जीतकर टीम को महत्वपूर्ण 6 अंक दिलाए।

डबल स्कल स्पर्धा में मुस्कान सिंह और अव्या शुक्ला की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अंक अर्जित किए। इसके अलावा कॉक्सलेस फोर टीम में शामिल अदिति यादव, चित्रा सिंह, शिवानी कुमारी और मिमांसा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम के खाते में 4 अंक जोड़े।

प्रतियोगिता के दौरान TSAF की खिलाड़ी सुलेखा, जिन्होंने गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व किया, ने भी कांस्य पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों के अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क की सभी ने सराहना की।

अकादमी प्रबंधन ने कहा कि स्टील ओअर्स का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। TSAF रोइंग अकादमी को JCAPCPL का सहयोग प्राप्त है, जो खिलाड़ियों के विकास और रोइंग खेल को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

About The Author

Thanks for your Feedback!