4 साल के मासूम को सड़क किनारे छोड़कर चली गई मां, लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला अपने चार साल के बेटे को सड़क किनारे छोड़कर चली गई। काफी देर तक बच्चा अकेले रोता रहा, जिसके बाद आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी। बच्चे को इस हालत में देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को अपने साथ थाने ले गई। पूछताछ और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के बाद बच्चे की मां का पता लगाया गया। बताया गया कि पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानी के कारण महिला ने ऐसा कदम उठाया। बाद में पुलिस की समझाइश के बाद महिला बच्चे को अपने साथ ले गई।

See also  सोनारी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फलने-फूलने का आरोप, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed