एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने गुरुवार को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया. यह पहल भारत सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत संस्थान को कागजरहित एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. ई-ऑफिस प्रणाली का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार, प्रभारी कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी, उपनिदेशक, अधिष्ठाता, वरिष्ठ अधिकारियों, शिक्षक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया. निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधार ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने से संस्थान में जवाबदेही एवं पारदर्शिता बढ़ेगी तथा प्रशासनिक कार्य अधिक प्रभावी और त्वरित होंगे. वहीं प्रभारी कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी ने इसे संस्थान को पूर्णतः डिजिटल एवं कागजरहित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया. ई-ऑफिस, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में कागजरहित कार्यप्रणाली और सुगम प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देना है. यह प्रणाली देशभर के कई केंद्रीय सरकारी संस्थानों में सफलतापूर्वक लागू की जा चुकी है. एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस के सफल क्रियान्वयन में एक समर्पित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने फैकल्टी इंचार्ज के रूप में परियोजना का नेतृत्व किया, जबकि डॉ. दीपक राय ने सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) के रूप में समन्वय का कार्य संभाला. तकनीकी सहायता एवं प्रणाली के सुचारु संचालन में रवि रंजन, गिरजा नंद अर्का तथा विभास कुमार सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. वहीं प्रशासनिक समन्वय एवं प्रबंधन में प्रभांशु कुमार एवं राजर्षि भद्र ने अहम योगदान दिया. संस्थान के विभिन्न विभागों के मास्टर ट्रेनरों ने भी प्रशिक्षण एवं ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. संस्थान में ई-ऑफिस लागू होने के बाद प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक सुव्यवस्थित, डिजिटल रूप से एकीकृत एवं प्रभावी बनने की उम्मीद है. यह प्रणाली फाइल प्रबंधन, पत्राचार एवं संस्थागत समन्वय को और मजबूत करेगी तथा आधुनिक एवं तकनीक-आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देगी. यह पहल एनआईटी जमशेदपुर की नवाचार, जवाबदेही एवं डिजिटल प्रशासन के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed