15वें वित्त आयोग मद से बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 1,42,99,847/- की लागत से बनेगा पीएचसी


Saraikela :15वें वित्त आयोग मद से बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 1,42,99,847/- की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास आज जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा दास साहू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई. इसे जमशेदपुर पूर्व विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आज देखा जा रहा है. स्थानीय विधायक के निरंतर प्रयास से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह महत्पूर्ण कदम है. इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, साथ ही प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही प्राप्त होगा, जिससे आसपास के नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी..इस अवसर पर सम्मानित आम नागरिक एवं सैकड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही.



