बहू को 14 घंटे तक घर में बंधक रखने का आरोप, टाटा स्टील अधिकारी पर गंभीर मामला

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. डी.एन. वर्मा पर अपनी बहू को घर में बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि उसे करीब 14 घंटे तक घर में बंद रखा गया। सूचना मिलने के बाद समाजसेवी महिलाओं और पुलिस की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2023 को हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष  10 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहा था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

महिला के अनुसार, उसे घर में बंद कर बाथरूम में ताला लगा दिया गया था और गर्मी के बीच बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। उसने आरोप लगाया कि उसके ससुर गाली-गलौज करते थे और पति की दूसरी शादी कराने की धमकी देते थे। घटना के बाद आरोपी ससुर और सास घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जबकि उसका पति फिलहाल बेंगलुरु में है। यह मामला पहले महिला थाना और डालसा तक भी पहुंच चुका है। पुलिस ने बताया कि मौके पर घर में ताला लगा मिला था और पूरे मामले की जांच जारी है।

See also  15 वर्षों की निष्पक्ष पत्रकारिता, कोरोना काल में मानवता की मिसाल — देवनीश लिली मुंजनी बने महुआडांड़ की जनता की बुलंद आवाज

Thanks for your Feedback!