शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया… सच्चाई खुलते ही मारपीट कर दी धमकी

0
Advertisements
Advertisements

गुमला : जिले में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया है कि एक शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर उससे प्रेम संबंध बनाया और शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। बाद में जब युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता भी है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पीड़िता के अनुसार, युवक ने शुरुआत में खुद को अविवाहित बताया और लगातार बातचीत के जरिए उसका विश्वास जीत लिया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का वादा भी किया। युवती का कहना है कि सच्चाई सामने आने के बाद उसने आरोपी से सवाल पूछे, जिसके बाद उसका व्यवहार बदल गया। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गया।

घटना के बाद डरी-सहमी युवती ने थाना पहुंचकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।

See also  सरायकेला के पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया फर्स्ट एड एवं ब्रीथ एनालाइजर प्रशिक्षण

Thanks for your Feedback!

You may have missed