जर्जर लाइब्रेरी भवन से छात्रों की बढ़ी परेशानी… मरम्मत नहीं होने पर उठी जीर्णोद्धार की मांग

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : मुरुप गांव स्थित अर्जुन लाइब्रेरी का भवन मरम्मत और रंगाई-पुताई के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गया है। वर्षों पुराने इस पुस्तकालय की हालत खराब होने के बाद अब इसके जीर्णोद्धार की मांग तेज हो गई है। यहां आज भी आसपास के कई छात्र-छात्राएं नि:शुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंचते हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, इस भवन का निर्माण वर्ष 2001 में तत्कालीन विधायक अर्जुन मुंडा की विधायक निधि से कराया गया था। लाइब्रेरी के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने बताया कि निर्माण के बाद अब तक भवन की मरम्मत या रंगाई-पुताई नहीं हुई। पिछले वर्ष युवाओं ने श्रमदान कर अंदरूनी हिस्से की रंगाई की थी, लेकिन अब उसकी स्थिति भी खराब हो चुकी है।

लाइब्रेरी में जेपीएससी, यूपीएससी, जेएसएससी और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें उपलब्ध हैं। पुस्तकालय समिति ने पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से भवन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि छात्रों को पढ़ाई में बेहतर सुविधा मिल सके।

See also  जल संकट पर प्रशासन अलर्ट, खराब चापाकल और जलमीनारों को लेकर विशेष शिविर, ग्रामीणों को राहत

Thanks for your Feedback!

You may have missed