292 करोड़ का रवींद्र भवन फिर अटका, 8 साल बाद भी उद्घाटन नहीं, कलाकारों में नाराजगी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : राजधानी में 292 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रवींद्र भवन का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है। वर्ष 2017 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना का इंतजार अब आठ साल लंबा हो चुका है। पहले इसका उद्घाटन 15 नवंबर 2025 को झारखंड स्थापना दिवस पर होना था, लेकिन परिसर में लगी प्रतिमा को लेकर विवाद होने के बाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। बाद में नई प्रतिमा स्थापित की गई, फिर भी अब तक सरकार की ओर से उद्घाटन की तारीख घोषित नहीं की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

लोगों को उम्मीद थी कि 9 मई को रवींद्र जयंती के मौके पर भवन जनता के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अधिकारियों के मुताबिक भवन पूरी तरह तैयार है और अंतिम साज-सज्जा का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसके बावजूद उद्घाटन में हो रही देरी से कलाकारों, साहित्यकारों और सांस्कृतिक संगठनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

रवींद्र भवन को राजधानी के सबसे बड़े सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां 1500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, कला दीर्घा, प्रदर्शनी कक्ष, सेमिनार हॉल और कलाकारों के लिए अभ्यास कक्ष बनाए गए हैं। परियोजना की शुरुआती लागत 155 करोड़ रुपये थी, जो निर्माण में देरी और तकनीकी बदलावों के कारण बढ़कर करीब 292 करोड़ रुपये पहुंच गई।

Thanks for your Feedback!

You may have missed