जल संकट पर प्रशासन अलर्ट, खराब चापाकल और जलमीनारों को लेकर विशेष शिविर, ग्रामीणों को राहत

0
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : जिले के गोला प्रखंड स्थित हेंसापोड़ा पंचायत सचिवालय में जल संकट से निपटने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के खराब चापाकलों और सोलर जलमीनारों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पेयजल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और खराब जलस्रोतों को जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, पंचायत क्षेत्र में कुल 90 चापाकल और सोलर जलमीनार हैं, जिनमें 36 खराब पाए गए। शिविर के दौरान तीन चापाकलों की तुरंत मरम्मत कराई गई, जिससे आसपास के लोगों को राहत मिली। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट नहीं होने दिया जाएगा और खराब उपकरणों की जल्द मरम्मत की जाएगी।

बैठक में बीडीओ सुधा वर्मा, मुखिया गीतांजलि कुमारी तिर्की, पंचायत सचिव लिनेट तिर्की समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं, जिला स्तर पर खराब चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत के लिए फंड उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

See also  जादूगोड़ा यूरेनियम खनन मामला राष्ट्रपति तक पहुंचा, सरकार से कार्रवाई रिपोर्ट तलब

Thanks for your Feedback!

You may have missed