नेतरहाट को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी, झारखंड सरकार ने जारी की पहली डिजिटल क्रिएटर गाइड लाइन

0
Advertisements
Advertisements

रांची झारखंड सरकार अब राज्य के पर्यटन स्थलों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी कड़ी में राज्य की पहली डिजिटल क्रिएटर गाइड लाइन का अनावरण किया गया, जिसमें खास फोकस प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर नेतरहाट पर रखा गया।कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू, विभागीय सचिव मुकेश कुमार, मुकेश कुमार लूनायत समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में गाइड लाइन जारी की गई।पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि झारखंड की पहचान अब सिर्फ खनिज संपदा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि नेतरहाट जैसी प्राकृतिक धरोहरों को डिजिटल माध्यम से दुनिया तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षों तक झारखंड को लेकर गलत धारणा बनाई गई, लेकिन अब राज्य बदल चुका है और इसकी असली खूबसूरती को सामने लाने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि नेतरहाट की वादियां, घने जंगल, शांत वातावरण, सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत नजारा हर पर्यटक को आकर्षित करता है। यही कारण है कि सरकार चाहती है कि डिजिटल क्रिएटर और इंफ्लुएंसर नेतरहाट की सुंदरता को देशभर में प्रचारित करें ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे।मंत्री ने कहा कि जहां कई राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड जैसी समस्याएं पर्यटन को प्रभावित करती हैं, वहीं झारखंड विशेषकर नेतरहाट का क्षेत्र प्राकृतिक रूप से सुरक्षित और हर मौसम में घूमने लायक है। विंटर से लेकर मॉनसून तक यहां का मौसम और प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।विभागीय सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि पहली बार राज्य में डिजिटल क्रिएटर को एक मंच दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेतरहाट, सारंडा, बेतला और राज्य के अन्य पर्यटन स्थलों की सच्ची और सकारात्मक तस्वीर दुनिया तक पहुंचाने का समय आ गया है।उन्होंने डिजिटल क्रिएटर से अपील करते हुए कहा कि वे किसी व्यक्तिगत एजेंडे के बजाय झारखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनकर काम करें और नेतरहाट की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और पर्यटन संभावनाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वैश्विक पहचान दिलाएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed