योगासन चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कई प्रतिभागियों ने जीते पदक


जमशेदपुर : धातकीडीह कम्युनिटी सेंटर में पूर्वी सिंहभूम जिला योगसना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित छठी जिला योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में एस क्रिएटिविटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कई पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में सिद्धार्थ सनन, काव्या अग्रवाल, दीपिका लोहरा, पलक, आद्या, अंजु भारती, अनाब्या आइशा, राध्या चौधरी, अन्वी, सोमा मित्रा, लाव्या, शुभम प्रसाद और ध्रुव ने अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी कोच शर्मिष्ठा रॉय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेते हैं। इनमें से कई खिलाड़ियों का चयन अब स्टेट चैंपियनशिप के लिए होने की संभावना है।


