दुर्गा मंदिर के सामने  बस स्टैंड में सड़ांध का साम्राज्य, गंदगी से बेहाल महुआडांड़ बाजार

0
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़: महुआडांड़ बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के सामने फैली गंदगी अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। मंदिर के ठीक सामने मुर्गा और मछली दुकानों के पास खुलेआम सड़े अवशेष, मल-मूत्र और पूरे बाजार का कचरा फेंका जा रहा है। हालत ऐसी हो गई है कि वहां कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो रहा है। बदबू इतनी तेज उठ रही है कि राहगीर नाक बंद कर रास्ता पार करने को मजबूर हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर दिन मंदिर के आसपास गंदगी का ढेर जमा रहता है। सड़े हुए मुर्गा-मछली के टुकड़ों से उठती सड़ांध और चारों ओर फैली गंदगी से वातावरण जहरीला होता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है।लोगों ने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था पूरी तरह भगवान भरोसे चल रही है। बाजार का कचरा खुले में फेंके जाने से मक्खियों और मच्छरों का आतंक बढ़ गया है। गर्मी के मौसम में संक्रमण और बीमारी फैलने का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा हैश्रद्धालुओं ने कहा कि जिस स्थान पर लोग पूजा-अर्चना और शांति के लिए आते हैं, वहां गंदगी और सड़ांध का ऐसा नजारा बेहद शर्मनाक है। दुर्गा मंदिर जैसे धार्मिक स्थल के सामने इस तरह की अव्यवस्था प्रशासन और संबंधित जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, खुले में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने और मुर्गा-मछली दुकानों के लिए अलग कचरा प्रबंधन व्यवस्था लागू करने की मांग की है।लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकती है। महुआडांड़ बाजार का यह दृश्य अब स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed