एमएस धोनी बने झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत आयकरदाता, करोड़ों टैक्स देकर फिर छाए ‘कैप्टन कूल’

0
Advertisements
Advertisements

रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में वे झारखंड और बिहार मिलाकर सबसे अधिक व्यक्तिगत आयकर देने वाले करदाता बने हैं। आयकर विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों से कुल लगभग 20,000 करोड़ रुपये का टैक्स संग्रह हुआ है, जिसमें सबसे बड़ा व्यक्तिगत योगदान एमएस धोनी का रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कुल टैक्स संग्रह में करीब 12,000 करोड़ रुपये अकेले झारखंड से आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि धोनी ने कई बड़े औद्योगिक संस्थानों और कंपनियों को भी व्यक्तिगत करदाता के रूप में पीछे छोड़ दिया है।

हालांकि, धोनी द्वारा भुगतान किए गए टैक्स की सटीक राशि सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उन्हें दोनों राज्यों में नंबर-1 व्यक्तिगत करदाता के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद एक बार फिर धोनी की लोकप्रियता और उनके अनुशासन की चर्चा तेज हो गई है।

See also  JTET भाषा विवाद पर समिति का गठन, शिक्षा नीति को लेकर बढ़ा सियासी हलचल

Thanks for your Feedback!

You may have missed