बिरसा मुंडा की प्रतिमा तोड़ने से भड़का आक्रोश, असामाजिक तत्वों की हरकत से तनाव

0
Advertisements

जामताड़ा : शहर के कोर्ट मोड़ इलाके में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रतिमा के हाथ में लगे तीर-धनुष को तोड़ दिया गया, जिसके बाद आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। अधिकारियों द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है और लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

About The Author

See also  झारखंड जूनियर स्टेट तीरंदाजी के लिए पूर्वी सिंहभूम टीम घोषित, तीन वर्गों में खिलाड़ी देंगे चुनौती

Thanks for your Feedback!

You may have missed