नगर परिषद को 10 लाख देने की घोषणा से विकास की रफ्तार तेज, विधायक का बड़ा फैसला

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा :गढ़वा शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने बड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद के साथ हुई बैठक में उन्होंने ‘जगमग गढ़वा’ परियोजना के तहत विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस राशि से शहर की लाइटिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे गलियों और मोहल्लों में बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सकेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की थी। इस दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी जरूरतें रखीं। विधायक ने नागरिक सुविधाओं और शहर के सौंदर्यीकरण को अपनी प्राथमिकता बताया।

उन्होंने कहा कि इस फंड से शहरी क्षेत्रों में आधुनिक लाइटिंग लगाई जाएगी, जिससे रात के समय सुरक्षा और शहर की सुंदरता दोनों में सुधार होगा। नगर परिषद ने इस पहल को शहर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है और इसके सकारात्मक असर की उम्मीद जताई है।

About The Author

See also  टाटा स्टील का बड़ा दांव, नई तकनीक से 50% तक कार्बन उत्सर्जन घटाने की तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed