DM अंकल से गुहार के बाद 6 साल की बच्ची की अपील पर प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन, सड़क निर्माण शुरू


लखीमपुर खीरी : कक्षा-1 की 6 साल की छात्रा मानवी सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक मासूम अपील के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। बच्ची ने अपने घर के पास पानी से भरी और खराब सड़क की मरम्मत की गुहार लगाते हुए वीडियो में ‘DM अंकल, सड़क बनवा दीजिए’ कहा था, जो तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह खुद गांव पहुंचे और बच्ची व उसके परिवार से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क बारिश और जलभराव के कारण बेहद खराब स्थिति में है। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को तुरंत सड़क मरम्मत के निर्देश दिए।
प्रशासन ने क्षेत्र में जल निकासी और सड़क सुधार कार्य तेज करने के आदेश दिए हैं ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। बच्ची की यह अपील सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की भी सराहना हो रही है।


