UPSC रिजल्ट में उप-जाति डेटा जोड़ने की सिफारिश, CIC के आदेश से मचा हलचल

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के परिणामों में चयनित IAS और IPS उम्मीदवारों की उप-जाति (sub-caste) जानकारी शामिल करने की सिफारिश की है। आयोग ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) से कहा है कि इससे आरक्षण नीति के प्रभाव और उसके लाभों के वितरण का बेहतर मूल्यांकन किया जा सकेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

यह सुझाव एक आरटीआई अपील की सुनवाई के दौरान सामने आया, जिसमें 1995 की UPSC परीक्षा से चयनित IAS अधिकारियों के जातिगत विवरण की जानकारी मांगी गई थी। सुनवाई में DoPT ने बताया कि उपलब्ध रिकॉर्ड में केवल SC, ST और OBC जैसी सामान्य श्रेणियों का डेटा मौजूद है और पुराने रिकॉर्ड पूरी तरह संरक्षित नहीं हैं।

CIC ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों की UPSC चयन सूची सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, लेकिन उसमें उप-जाति का विवरण शामिल नहीं किया जाता। आयोग ने सुझाव दिया कि भविष्य में अधिक पारदर्शिता के लिए इस जानकारी को शामिल करने पर विचार किया जा सकता है, हालांकि मौजूदा RTI जवाब को पर्याप्त माना गया है।

See also  CBSE रिजल्ट को लेकर वायरल पोस्ट से बढ़ी टेंशन, CUET दे रहे छात्र परेशान

Thanks for your Feedback!

You may have missed