500 से अधिक कोयला अधिकारियों को प्रमोशन, वेतन बढ़ा, आदेश लागू होने की तारीख तय

0
Advertisements
Advertisements

धनबाद : कोल इंडिया ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए झारखंड सहित अपनी अनुषंगी कंपनियों के 500 से अधिक अधिकारियों को पदोन्नति दी है। ई-5 ग्रेड के इन अधिकारियों को ई-6 ग्रेड (सीनियर मैनेजर) में प्रमोट किया गया है, जिससे उनका वेतनमान भी बढ़ गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार कुल लगभग 530 अधिकारियों को यह प्रमोशन मिला है। इनमें माइनिंग, फाइनेंस, एचआर, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल हैं। इस फैसले से अधिकारियों का पे-स्केल ₹1.20 लाख से बढ़कर ₹2.80 लाख तक पहुंच गया है।

आदेश के मुताबिक यह पदोन्नति जारी होने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी। हालांकि वित्तीय लाभ तभी मिलेगा जब अधिकारी नई जिम्मेदारी संभाल लेंगे। साथ ही कई अधिकारियों का इंटर-कंपनी ट्रांसफर भी किया गया है, जिससे संगठन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा।

See also  मोबाइल दुकानदारों संग ‘कॉफी विद एसडीएम’, समस्याओं पर सीधा संवाद, सुरक्षा पर भी सख्ती

Thanks for your Feedback!

You may have missed