मोबाइल दुकानदारों संग ‘कॉफी विद एसडीएम’, समस्याओं पर सीधा संवाद, सुरक्षा पर भी सख्ती

0
Advertisements

गढ़वा : जिले में एसडीएम संजय कुमार की पहल ‘कॉफी विद एसडीएम’ के तहत बुधवार को मोबाइल व्यवसायियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे अनुमंडल कार्यालय सभागार में होने वाली इस बैठक में मोबाइल विक्रेता और रिपेयरिंग संचालक प्रशासन के साथ सीधे संवाद करेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस पहल का उद्देश्य मोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों की रोजमर्रा की दिक्कतों, सुझावों और जरूरतों को समझना है। अक्सर इस क्षेत्र के व्यवसायियों को तकनीकी और प्रशासनिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए यह मंच तैयार किया गया है।

बैठक में सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। चोरी के मोबाइल की खरीद-बिक्री पर रोक, संदिग्ध ग्राहकों की पहचान और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर प्रशासन अपनी अपेक्षाएं साझा करेगा। एसडीएम ने सभी संबंधित दुकानदारों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

About The Author

See also  दुर्गा पूजा में ड्रोन से निगरानी, 24×7 कंट्रोल रूम और पंडालों के सत्यापन के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed