वेतन बकाया पर भड़के 140 गार्ड, SBI ATM सुरक्षा कर्मियों का विरोध प्रदर्शन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में भारतीय स्टेट बैंक के विभिन्न एटीएम में तैनात करीब 140 सुरक्षा गार्डों ने अपनी आउटसोर्सिंग एजेंसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गार्डों का आरोप है कि साढ़े चार साल तक सेवा देने के बाद कंपनी ने बिना किसी पूर्व सूचना के उन्हें अचानक सेवा समाप्ति पत्र दे दिया, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रदर्शन कर रहे गार्डों ने कंपनी पर करोड़ों रुपये के बकाया भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले 15 महीनों का पीएफ जमा नहीं किया गया, एक साल का बोनस और अप्रैल का वेतन नहीं मिला, साथ ही राष्ट्रीय अवकाश, न्यूनतम वेतन का अंतर और ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनसे महीने में 30 दिन काम लिया जाता था, लेकिन भुगतान केवल 26 दिनों का ही किया जाता था।

गार्डों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है और सेवा अवधि के आधार पर ग्रेच्युटी दिलाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने मांग रखी है कि भविष्य में यदि नई एजेंसी नियुक्त होती है, तो सभी 140 अनुभवी गार्डों को दोबारा काम पर रखा जाए, ताकि उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रह सके।

See also  आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन, 74 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

Thanks for your Feedback!

You may have missed