वेतन भुगतान में देरी पर कर्मचारियों में नाराजगी, महासंघ की बैठक के बाद उपायुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों के वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बैठक में बताया गया कि जिला कोषागार जमशेदपुर एवं सरायकेला द्वारा कर्मचारियों के वेतन भुगतान में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। वित्त विभाग की गाइडलाइन के अनुसार संबंधित कार्यालयों द्वारा वेतन से जुड़ी विवरणी तैयार कर जिला स्तर पर गठित समिति को सौंपी जाती है, लेकिन समय पर उसकी जांच नहीं हो रही है।

कर्मचारियों का आरोप है कि बार-बार समिति के पास जाने के बावजूद जांच प्रक्रिया टाली जा रही है। ऑफलाइन जांच के बाद ऑनलाइन सत्यापन में भी देरी हो रही है, यहां तक कि जिन मामलों की जांच पूरी हो चुकी है, उन्हें भी समय पर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महासंघ ने उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 6 मई 2026 को वार्ता के लिए महासंघ को समय दिया है।

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि यदि वार्ता के बाद भी वेतन भुगतान में सुधार नहीं हुआ, तो वे इस मुद्दे को मुख्य सचिव स्तर तक उठाने को बाध्य होंगे।

बैठक में महासंघ के अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, जिला उपाध्यक्ष राजीव चौबे, शिवचरण दे, दुर्गा चरण माझी, कुश ध्वज लोहारा, इमरान अजमल, पिंटू कुमार सिंह, शेखर कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed