फर्जी पुलिस बनकर बुजुर्ग को लगाया चूना, जुगसलाई में ज्वेलरी लेकर फरार, इलाके में दहशत
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई इलाके में ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाया और उससे सोने-चांदी के गहने ठगकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग ठगी की इस नई तरकीब को लेकर सतर्क हो गए हैं।
Advertisements

जानकारी के अनुसार, ठगों ने बुजुर्ग को किसी मामले में पूछताछ के बहाने रोका और फिर उसे डराकर उसकी ज्वेलरी अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का लग रहा है।


