शादी से एक दिन पहले आंधी का कहर, घर उजड़ा, सपनों पर फिरा पानी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वैशाली : पटेढ़ी बेलसर प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने एक महादलित परिवार की खुशियों को पलभर में उजाड़ दिया। फतेहपुर गांव निवासी बालेश्वर मांझी के घर पर अचानक बरगद का विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनका पूरा घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना उस समय हुई जब परिवार में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि बालेश्वर मांझी के पुत्र रविन्द्र मांझी की शादी मंगलवार को होनी थी और बारात की तैयारी जोरों पर थी। लेकिन सोमवार शाम आई आंधी ने सबकुछ तबाह कर दिया। पेड़ गिरने से शादी के लिए रखा भोजन, पलंग, आलमारी और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे परिवार पर अचानक संकट टूट पड़ा।

इस हादसे में उनके भाई मुकेश मांझी का घर भी प्रभावित हुआ है। जहां कुछ देर पहले तक शादी की खुशियां थीं, वहां अब मायूसी और चिंता का माहौल है। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी, साथ ही प्रशासन से तुरंत सहायता की मांग की गई है ताकि किसी तरह शादी की रस्में पूरी हो सकें।

About The Author

See also  मनसा पूजा का प्रसाद खाकर लौट रहे थे दो भाई, 407 की टक्कर में एक की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed