विक्रमशिला सेतु हादसे पर बड़ा एक्शन, सेना से मदद की मांग… मरम्मत में तेज़ी के आदेश से हलचल

0
Advertisements
Advertisements

भागलपुर :बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा गिरने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने और मरम्मत कार्य को तेज करने के लिए भारतीय सेना से सहायता मांगी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मामले में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बातचीत की है, जिसके बाद सेना की मदद से पुल की मरम्मत और बहाली की प्रक्रिया तेज करने पर सहमति बनी है। अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे के बाद पुल पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है और वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कराई जा रही है।

प्रशासन ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत में लगभग तीन महीने का समय लग सकता है, जबकि समानांतर निर्माणाधीन पुल को जल्द चालू करने की योजना पर भी काम चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में आवागमन प्रभावित हुआ है और लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

See also  72 घंटे में ऑपरेशन सिंदूर क्यों रोका गया? राजनाथ सिंह ने दिया बड़ा जवाब… सामने आई असली वजह

Thanks for your Feedback!

You may have missed