स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना फाइव स्टार की रेस में, पोर्टल के जरिए लोग दे रहे फीडबैक से बढ़ी उम्मीदें

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

पटना : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत देशभर में नगर निकायों की रैंकिंग प्रक्रिया जारी है। इस बार नागरिकों की राय और फीडबैक को काफी अहमियत दी जा रही है। इसके लिए एक पोर्टल भी शुरू किया गया है, जहां लोग अपने शहर की साफ-सफाई को लेकर 13 सवालों के जवाब देकर फीडबैक दे रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पटना नगर निगम इस बार फाइव स्टार रेटिंग की रेस में शामिल है। पिछले वर्ष की तुलना में शहर की रैंकिंग में सुधार की संभावना जताई जा रही है। निगम ने सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं, जिससे स्कोर बेहतर होने की उम्मीद है।

इस सर्वेक्षण में फील्ड असेसमेंट और सिटीजन फीडबैक दोनों को शामिल किया गया है, जिसमें इस बार नागरिकों की भागीदारी और भी बढ़ाई गई है। माना जा रहा है कि इसी फीडबैक के आधार पर शहरों की अंतिम रैंकिंग तय होगी।

About The Author

See also  एंटी पेपर लीक बिल पर सरकार-विपक्ष में बनी सहमति, 28 जुलाई को संसद में होगी चर्चा

Thanks for your Feedback!

You may have missed