मुजफ्फरपुर–बरौनी फोरलेन को मिली रफ्तार, 3000 करोड़ की परियोजना का DPR तैयार… जल्द शुरू होगा काम


मुजफ्फरपुर :बिहार में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरपुर–बरौनी फोरलेन परियोजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इस 102 किलोमीटर लंबे फोरलेन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली है। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3000 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

इस सड़क परियोजना का उद्देश्य मौजूदा एनएच-28 पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा।
योजना के तहत इस फोरलेन में दो बड़े पुल, 16 छोटे पुल और कई अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे यात्रा और परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम होगी। साथ ही कई स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी चल रही है ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। यह परियोजना उत्तर बिहार की सड़क व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही .


