घर से बुलाकर ले गए, फिर सिर में मारी गोली, युवक की हत्या से इलाके में सनसनी

0
Advertisements
Advertisements

पलामू : जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के अंबाबार पंचायत स्थित कर्मा गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई। गांव के रहने वाले राजमुनि पाठक को अपराधियों ने घर से बुलाकर ले जाने के बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

परिजनों के अनुसार, आरोपी घर पहुंचे और पत्नी से कहा कि कुछ लोग बाहर बुला रहे हैं, जिसके बाद वे बाहर गए लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। अगले दिन सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर महुआ के पेड़ के पास उनका शव मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक के परिवार ने बताया कि उनका पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे हत्या की वजह माना जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

See also  AAP में बड़ा सियासी झटका, 7 सांसदों के इस्तीफे पर अन्ना हजारे का हमला

Thanks for your Feedback!

You may have missed