जंगल में मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन तेज, मिसिर बेसरा की तलाश में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

0
Advertisements
Advertisements

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। यह कार्रवाई कुख्यात नक्सली नेता मिसिर बेसरा की तलाश में चल रही है, जिसके इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अधिकारियों के अनुसार, इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान चलाया गया। मुठभेड़ के दौरान गोलीबारी हुई, जिसके बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। फिलहाल सुरक्षा बल लगातार जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रहे हैं और संदिग्ध ठिकानों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी नक्सली गतिविधि पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.

See also  अस्पताल में भर्ती मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सीएम हेमंत सोरेन ने पहुंचकर जाना हाल, तबीयत पर नजर जारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed