अस्पताल में भर्ती मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सीएम हेमंत सोरेन ने पहुंचकर जाना हाल, तबीयत पर नजर जारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान अत्यधिक गर्मी और थकान के कारण उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अस्पताल पहुंचे और मंत्री का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत कर उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मंत्री की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन उन्हें पूरी तरह निगरानी में रखा गया है और आवश्यक मेडिकल जांच की जा रही है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed