निर्मल महतो स्टेडियम में स्कूल लीग मुकाबला, रोमांचक मैच में टीमों के बीच जोरदार भिड़ंत
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : शहीद निर्मल महतो स्टेडियम में खेले गए जेएससीए स्कूल लीग के एक मुकाबले में साकची हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरके मिशन को 17 रन से हरा दिया। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साकची हाई स्कूल ने निर्धारित 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन बनाए, जिसमें राकेश कुमार ने 32 रनों की अहम पारी खेली।
Advertisements

जवाब में आरके मिशन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 99 रन पर सिमट गई। साकची हाई स्कूल की ओर से राहुल परियार और आकाश महतो ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ साकची हाई स्कूल ने लीग में मजबूत स्थिति बना ली है।


