दलमा जंगल में शिकार का खेल! 8 जंगली जानवर मारने का दावा, वन विभाग ने किया इनकार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद दलमा जंगल में सेंदरा पर्व के दौरान शिकार होने का मामला सामने आया है। सोमवार को सेंदरा वीरों द्वारा चार हिरण, तीन जंगली सूअर और एक खरगोश के शिकार का दावा किया गया। बताया गया कि फदलोगोड़ा क्षेत्र में तीन हिरण और तीन सूअर, जबकि पटमदा इलाके में एक हिरण और एक खरगोश का शिकार किया गया। हालांकि वन विभाग ने जंगल में किसी भी शिकार की घटना से साफ इनकार किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, झारखंड, ओडिशा और कोल्हान क्षेत्र से आए सेंदरा वीर अलग-अलग रास्तों से जंगल में दाखिल हुए थे। विभाग की नजर से बचने के लिए वे समूह में पिकअप वैन से पहुंचे और सीधे घने जंगलों की ओर निकल गए। मुख्य सड़कों पर गश्ती में जुटे वनकर्मी उनकी गतिविधियों को भांप नहीं सके और इसी का फायदा उठाकर शिकार कर वापस लौट गए।

वहीं डिमना डैम के आसपास भादूडीह, बोंटा, चिमटी, पोड़ाखूंटा समेत कई इलाकों में वन विभाग लगातार गश्ती करता रहा, लेकिन घने जंगलों तक पहुंच पाना संभव नहीं हो सका। इस बीच सेंदरा पर्व को लेकर लोगों ने कहा कि यह परंपरा निभाने का हिस्सा है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इसमें बदलाव आया है और नई पीढ़ी की भागीदारी कम होती जा रही है।

See also  मेडिकल छात्रों के तनाव पर मंथन, NSMCH में हुई खास संगोष्ठी

Thanks for your Feedback!

You may have missed