जमशेदपुर के दीपक कुमार बने ‘प्रोकेम स्लैम फिनिशर’, मैराथन में शानदार उपलब्धि

0
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के धावक दीपक कुमार ने मैराथन की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘प्रोकेम स्लैम फिनिशर’ बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लेकर यह उपलब्धि हासिल की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इससे पहले दीपक कुमार नई दिल्ली में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन, कोलकाता में टाटा स्टील 25 किलोमीटर दौड़ और मुंबई में 42 किलोमीटर मैराथन को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं। इन सभी प्रमुख रेस को पूरा करने के बाद अब उन्होंने बेंगलुरु में 10 किलोमीटर दौड़ 59 मिनट 11 सेकेंड में पूरी कर ‘प्रोकेम स्लैम फिनिशर’ का खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता में कुल 15,850 धावकों ने भाग लिया, जिसमें दीपक कुमार ने ओवरऑल 5447वां स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में 12,970 प्रतिभागियों के बीच उन्होंने 5150वां स्थान प्राप्त किया, जबकि एज कैटेगरी में 853 धावकों के बीच 304वां स्थान हासिल किया।

दीपक कुमार की इस उपलब्धि को शहर के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। लगातार विभिन्न मैराथन में भाग लेकर उन्होंने न केवल अपनी क्षमता साबित की है, बल्कि शहर के युवाओं को भी फिटनेस और खेल के प्रति प्रेरित किया है।

About The Author

See also  10 साल से बेटे गोविंदा के लिए जिउतिया व्रत रख रहीं बेबो किन्नर, मां बनकर संवारा भविष्य

Thanks for your Feedback!

You may have missed