गोलगप्पा खाने के बाद बड़ा हादसा, एक बच्चे की मौत से मचा कोहराम, 17 लोग बीमार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में फूड प्वाइजनिंग का गंभीर मामला सामने आया है। यहां गोलगप्पा और चाट खाने के बाद एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य लोग बीमार हो गए। बीमारों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, जिनमें केवल एक महिला और एक पुरुष भी हैं। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गांव में एक ठेले वाला गोलगप्पा और चाट बेचने आया था, जिससे कई लोगों ने खाना खाया था। इसके बाद रविवार सुबह से ही लोगों को तेज बुखार, पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फूड प्वाइजनिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

About The Author

See also  एक आदेश में 1975 नौकरियां खत्म, भारी बारिश में सचिवालय गेट पर धरने पर बैठे कर्मचारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed