दिव्यानी लिंडा का बड़ा कमाल, AFC U-17 एशियन कप के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड की प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। उनका चयन AFC U-17 महिला एशियन कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दिव्यानी ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है और वे इस बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दिव्यानी रांची जिले के कांके क्षेत्र के स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब से जुड़ी हुई खिलाड़ी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनका चयन झारखंड की महिला फुटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

See also  एसबीयू में हुआ शानदार प्लेसमेंट, 300 से अधिक छात्रों का चयन

Thanks for your Feedback!

You may have missed