टावर पर चढ़ी विवाहिता ने मचाया हड़कंप, पारिवारिक विवाद में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक विवाहिता ने अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। शनिवार सुबह वह बसबुटिया पंचायत के बेलडीह गांव के पास स्थित 132 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी और वह अपनी मर्जी के खिलाफ हुई शादी से नाराज थी।

बाद में पुलिस ने महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं बनी रहीं और लोग इसे पारिवारिक विवाद का परिणाम बता रहे हैं।

About The Author

See also  जुलूस में शामिल होने निकला 19 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने मांगी मदद

Thanks for your Feedback!