43 डिग्री गर्मी में कमाल, फूलों की खेती से किसान की किस्मत चमकी… हर दूसरे दिन सासाराम सप्लाई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : भीषण गर्मी और 43 डिग्री तापमान के बीच जहां फसलें सूख रही हैं, वहीं मझिआंव नगर पंचायत के पृथ्वी चक्र गढ़ौटा गांव के किसान रमाशंकर माली ने गेंदा फूल की खेती कर मिसाल पेश की है। इस खेती से वे अच्छी कमाई कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं, हालांकि अब भी उन्हें सरकारी सहायता का इंतजार है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रमाशंकर के खेतों में उगाए गए फूलों की मांग अब पड़ोसी राज्य बिहार तक पहुंच चुकी है। हर दूसरे दिन करीब 400 से 500 गेंदा फूल की मालाएं सासाराम स्थित मां ताराचंडी धाम भेजी जाती हैं, जिसके लिए वे खुद बाइक से फूल पहुंचाते हैं। एक बीघा में लगभग 25 हजार रुपये लागत लगती है और सीजन के अंत तक करीब 2 लाख रुपये तक आमदनी हो जाती है।

किसान का कहना है कि तेज गर्मी में फूलों को बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है, इसलिए हर दो दिन में सिंचाई करनी पड़ती है। वहीं क्षेत्र के अन्य किसान भी सरकार से बागवानी मिशन से जोड़ने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस खेती को बड़े स्तर पर बढ़ाया जा सके और गढ़वा को फूल उत्पादन का केंद्र बनाया जा सके।

 

Thanks for your Feedback!

You may have missed